राजस्थान में आज भारी बारिश की चेतावनी:18 जिलों में बरसात होने की संभावना, 3 दिन तक जारी रहेगा दौर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
राजस्थान में आज से फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है। अगले 24 घंटों में जयपुर सहित राजस्थान के अनेक जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लगभग 19 जिलों में अगले तीन दिनों में अति भारी बारिश के अनुमान के साथ ही ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया है। राजस्थान में 21 से 23 अगस्त तक अनेक इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने का अनुमान है।
