तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, चेन्नई में रेड अलर्ट जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। यहां सड़कों पर पानी भरा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने चेन्नई में रेड अलर्ट जारी किया। बता दें दक्षिण में स्थित तमिलनाडु में कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तिरुवल्लूर, चेन्नई, चेंगलपट्टू और कांचीपुरम जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
