महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश से 48 घंटे में 13 की मौत, 560 से ज्यादा बचाए गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश जारी है। इस दौरान मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ की टीमें लगी हैं, 560 से अधिक लोगों को हेलीकॉप्टरों के जरिए बचाया गया। मूसलाधार बारिश में कई घर क्षतिग्रस्त हुए और सैंकड़ों मवेशी भी बह गए। औरंगाबाद, लातूर, उस्मानाबाद, परभणी, नांदेड, बीड, जालना और हिंगोली में भारी तबाही मची।
