उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से भूस्खलन, 200 सड़कें बंद, सैनिक की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: firstpost
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हुआ। भूस्खलन और मलबा के चलते एक तरफ जहां उत्तराखंड की 166 तो हिमाचल प्रदेश की 36 सड़कें ठप हुईं। वहीं दूसरी तरफ, उत्तरकाशी में नेलांग घाटी में पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए एक सैनिक की मौत हुई और एक सैन्य अधिकारी घायल हुआ। हिमाचल प्रदेश में 117 ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं। 20 जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं।
