नेपाल में बाढ़ से अब तक 88 की मौत, 20 जिले बुरी तरह से प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
नेपाल में भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन्न हिस्सों में 11 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि अब तक 30 लोग लापता हैं। नेपाल के जिले पांचथर में सबसे ज्यादा 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि इलाम और दोती जिलों में 13-13 लोगों की मौत हो गई है।
