8 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, असम के 10 जिलों में बाढ़ से हालात खराब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News18
आज और कल मध्य प्रदेश, यूपी और झारखंड समेत 8 राज्यों में भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए। असम में ब्रह्मपुत्र नदी उफान पर है। यहां 10 जिलों में बाढ़ से हालात खराब हैं। 108 गांवों में 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी बारिश का अनुमान जताया।
