बचाव अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश; 12 नाइजीरियाई सैनिकों की गई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
नाइजीरिया की राजधानी अबूजा में हुए निकासी मिशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर की दुर्घटना में दर्जनों सैनिकों की मौके पर ही जान चली गई और कई घायल हो गए। घटना नाइजर चुकुबा गांव में घटी थी, जहां सैनिकों पर हमला हुआ था। इसके बाद हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय विमान में दो पायलट और दो चालक दल के सदस्यों के अलावा 14 सैनिक और सात घायल जवान थे।