आगरा और मथुरा के बीच जल्द शुरू होगी हेलीपोर्ट सेवा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में पहली बार आगरा और मथुरा के बीच हेलीपोर्ट सेवा का संचालन शुरू होगा। वहीं, लखनऊ से नैमिषारण्य और दुधवा नेशनल पार्क के लिए भी हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने की तैयारी है। पीपीपी मोड पर हेलीपोर्ट सेवा शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से निकाले गए टेंडर में पांच कंपनियां चयनित हुई। सरकार की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
