राजस्थान में महिला के शरीर से निकाली गई छह करोड़ रुपये की हेरोइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: devdiscourse
राजस्थान पुलिस ने अफ्रीका मूल की एक महिला तस्कर के शरीर से 862 ग्राम हेरोइन के 88 कैप्सूल निकाले। जिनकी कीमत करीब 6 करोड़ रुपये है। 12 दिनों तक डॉक्टरों ने उसका इलाज करके ये हेरोइन निकाली। उसने कुछ हेरोइन निजी अंगों में छिपा ली थी। महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद कोर्ट में पेश किया गया और मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।
