शराब MRP पर 70% विशेष कोरोना शुल्क लगाने पर दिल्ली-केंद्र सरकार को HC का नोटिस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में शराब की एमआरपी कीमत पर 70 फीसदी विशेष कोरोना शुल्क लगाए जाने के दिल्ली सरकार के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। शराब की MRP कीमत में सभी तरह के कर शामिल होते हैं। सरकार उन करों की कीमत जोड़कर उनपर 70 फीसदी शुल्क लगा रही है। इसलिए दिल्ली सरकार की ये वसूली अवैध है।