हिजाब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, कोर्ट ने कहा-राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा न बनाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
कर्नाटक के स्कूल और कॉलेजों में हिजाब पहनने की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दरअसल, इस मामले में गुरुवार कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अंतिम फैसला आने तक स्कूल और कॉलेजों में धार्मिक कपड़े नहीं पहनने का अंतरिम आदेश दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले में तत्काल सुनवाई करने से इनकार किया।
