हिजाब विवाद पर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई, कर्नाटक में तीन दिन स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fox news
कर्नाटक के स्कूलों-कॉलेजों में हिजाब पहनकर प्रवेश से मचे विवाद को लेकर हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई होगी। हिजाब की मांग वाली छात्राओं के वकील और सरकार के एडवोकेट जनरल ने कल दलीलें रखीं। मामले में आज ढाई बजे फिर सुनवाई होगी। राज्य के विभिन्न स्थानों पर चल रहे विवाद को देखते हुए कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के स्कूलों-कॉलेजों को 3 दिनों के लिए बंद करने को कहा।
