हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा का रिज़ल्ट हुआ घोषित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran Josh
आज हाल ही में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा है। कॉमर्स संकाय में पहले सात स्थानों पर बेटियों ने बाजी मारी। क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% अंक हासिल किए हैं। हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर छात्र अपना रिज़ल्ट देख सकते हैं।
