हिमाचल के 19,847 मेधावियों को आज मिलेंगे लैपटॉप, बच्चों से सीधा संवाद करेंगे सीएम जयराम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business news daily
आज हिमाचल प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले 19,847 छात्रों को लैपटॉप वितरित किया जाएगा। मंडी के पड्डल मैदान में इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 2,900 मेधावियों को लैपटॉप देंगे। अन्य मेधावियों को विधानसभा स्तर पर लैपटॉप दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश के 55 स्थानों पर बुधवार को लैपटॉप का आवंटन होगा। इसके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 13 स्कूलों में मेधावियों से इस दौरान संवाद भी करेंगे।
