यमुना के बाद हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ा, नोएडा में सैकड़ों वाहन डूबे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic times
यमुना के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे यूपी के गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नोएडा के ईको-टेक इलाके में सैकड़ों वाहन डूब गए हैं। हिंडन नदी के खतरे का निशान 205.8 मिलीमीटर है। अधिकारियों ने बताया है कि फिलहाल यह 201.5 मिलीमीटर है और नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे बाढ़ जैसे हालात होते जा रहे हैं।