x

सिंध प्रांत में हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: unsplash

31 जनवरी को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में घोटकी जिले के दहरकी कस्बे से दो किलोमीटर दूर एक हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या हुई। वारदात को कथित तौर पर दहर समुदाय से जुड़े लोगों ने अंजाम दिया। मृतक की शिनाख्त सतन लाल के रूप में हुई। सतन एक कॉटन फैक्टरी और आटा मिल का उद्घाटन करने गया था, जहां उसे गोली मार दी गई। उसके दोस्त ने जानकारी दी।