पाकिस्तान में जिस मंदिर पर हुआ हमला, उसमें दीवाली मनाएगा हिंदू परिषद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: punjab kesari
पाकिस्तान हिंदू परिषद सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उस एक सदी पुराने मंदिर में दीवाली मनाने के लिए भव्य समारोह का आयोजन करेगी, जिसे पिछले साल एक कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी के नेतृत्व में भीड़ ने क्षतिग्रस्त किया था। पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश गुलजार अहमद भी प्रसिद्ध टेरी मंदिर में आयोजित होने वाले इस समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सिंध व बलूचिस्तान प्रांतों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।
