x

पाकिस्तान में हिंदू शिक्षक को ईशनिंदा के मामले में आजीवन कारावास की सजा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: ANI

पाकिस्तान में 2019 में गिरफ्तार एक हिंदू शिक्षक को अब आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई। ईशनिंदा के आरोप में शिक्षक नौतन लाल को 2019 से ही कारावास में रखा था। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को ईशनिंदा के मामले में नौतन लाल शिक्षक को उम्रकैद की सजा सुनाई। सिंध के घोटकी में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मुर्तजा ने हिंदू शिक्षक पर 50,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया।