हिंदुस्तानी भाऊ ने मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ दर्ज कराई FIR
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। भाऊ का आरोप है, 'एकता ने अपनी एक वेब सीरीज में देश के जवान और उसकी वर्दी का मजाक बनाया है। जिसके खिलाफ उन्होंने ये शिकायत दर्ज करवाई है।' भाऊ ने शेयर किए एक वीडियो में एकता को इंडियन आर्मी से माफी मांगने को भी कहा।