बलूचिस्तान में धूमधाम से मना हिंगलाज माता उत्सव, भारत से भी पहुंचे लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: js news times
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में कोरोना महामारी के कारण दो साल के ब्रेक के बाद सदियों पुराना वार्षिक हिंगलाज माता उत्सव फिर शुरू हुआ। इसमें भारत और अन्य देशों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बलूचिस्तान में लासबेला जिले के कुंड मलिर क्षेत्र में स्थित प्राचीन मंदिर को हिंदू सभ्यता के सबसे बड़े तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। हिंगलाज माता के मंदिर की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है।
