x

लंदन में तोड़ा जाएगा ऐतिहासिक इंडिया क्लब

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

लंदन का ऐतिहासिक इंडिया क्लब अगले महीने बंद हो जाएगा। ये वो जगह है जहां 1930 से 1940 के दशक में अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए राष्ट्रवादी नेताओं का जमावड़ा लगता था। यह ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के पास है। यहां कई सालों तक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी मेहमान के तौर पर आते रहे हैं। इसे तोड़कर आलीशान होटल बनाया जाएगा।