प्रदर्शनकारियों के नाम से लगे होर्डिंग्स, होगी 67 लाख रुपए की रिकवरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में हुई CAA विरोधी हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 57 प्रदर्शनकारियों के चेहरे, उनके नाम-पते प्रशासन ने सार्वजनिक कर दिए हैं। प्रशासन ने इनकी फोटो लगी हुई होर्डिंग्स उन इलाकों में लगवाई, जहां इन्होंने तोड़फोड़ की थी। जानकारी के मुताबिक, तय वक्त पर जुर्माना नहीं चुकाने पर इन लोगों की कुर्की की जाएगी। प्रशासन ने इनसे 67.46 लाख रुपए की रिकवरी की बात कही है।