घाटी के हालात पर गृह मंत्रालय की पैनी नजर, सीआरपीएफ के डीजी को कश्मीर भेजा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर में टारगेटेड किलिंग मामले में गृह मंत्रालय पैनी नजर बनाए हुए हैं। मंत्रालय ने सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह को जम्मू कश्मीर भेजा है जोकि NIA के भी डीजी हैं। जम्मू-कश्मीर में IB, NIA, सेना, CRPF के सीनियर अधिकारी इस समय कैम्प कर रहे हैं, वो हर एक इंटेलिजेंस इनपुट्स को मॉनिटर कर रहे हैं। बता दें आतंकी सुरक्षाबलों के ऑपरेशन की बौखलाहट में टारगेटेड किलिंग कर रहे हैं।
