होंडा मोटर्स ने कर्मचारियों को दे दिया था ज्यादा बोनस, अब वापस मांगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Europe
जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों को बोनस से ज्यादा पैसे दे डाले हैं और अब कंपनी पूरा पैसा रिफंड वापस मांग कर रही है। आपको बता दें कि होंडा मोटर्स ने अपने मैरिसविले, ओहियो में कर्मचारियों को एक ज्ञापन भेजा है। इस ज्ञापन के अनुसार कंपनी ने बोनस राशि से अधिक भुगतान किया था और उन्हें अब इसे वापस लौटाने के लिए बोल दिया गया है।
