चमोली में गहरी खाई में गिरी गाड़ी, हादसे में 12 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे एक एसयूवी करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरी। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई, जबकि 4 लोग घायल हुए। एसयूवी में 21 लोग सवार थे। करीब 3 लोग छत पर बैठे थे। उन्हें गंभीर चोटें आई। एसयूवी उत्तराखंड के ही जोशीमठ से पल्ला जाखुला गांव की ओर जा रही थी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया।
