इंडियाना में घर में धमाका, 3 लोगों की मौत, 40 घरों को नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Yahoo Finance
अमेरिका के इंडियाना में एक घर में धमाका हुआ है। इस धमाके में 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। धमाका इतना भयानक था की कम से कम 40 घरों को नुकसान पहुंचा। इंडियाना फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख माइक कोनेली ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका कैसे हुआ, इस बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
