x

कीव के करीबी क्षेत्रों में मिले सैकड़ों शव, हाथ बांधकर सिर में मारी गई थी गोली

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Gulf News

रूस-यूक्रेन जंग के 40वें दिन बूका में पाया गया कि नागरिकों के हाथ बांधकर सिर में गोली मारी गई थी। ये शव बूका की सड़कों पर पड़े हैं और इमारतों के पीछे फेंके गए हैं। अब तक कीव के नजदीक बूका सिटी समेत कई इलाकों से 410 यूक्रेनियों के शव मिल चुके हैं। अधिकांश के सिर में गोली लगने के घाव हैं। कुछ के हाथ पीठ के पीछे बंधे हैं।