नार्वे में भूस्खलन से जमींदोज हुए कई मकान, 20 लापता, 10 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नार्वे की राजधानी ओस्लो के उत्तर में एक छोटे से शहर गेजरडम में भूस्खलन आया। जिसके चलते 20 से अधिक लोग लापता हुए। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। करीब 500 लोगों को शहर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बीते दिन ओस्लो से 25 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पहाड़ के खिसक जाने से कई घर तबाह हो गए। पहाड़ खिसकने से ये घर जमीन के भीतर समा गए।
