हंगरी की तैराक बोग्लार्का और ब्राजील के स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष हुए संक्रमित
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ब्राजील में क्रूजीरो स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष जोस दलाई रोचा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने कहा, नमस्कार मेरे दोस्तों, मैं आपको बता रहा हूं कि मैंने अपना टेस्ट कराया है, जो पॉजिटिव आया। इसके बावजूद मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं।’ वहीं हंगरी की तैराक बोग्लार्का कपास ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी।