कोबरा सांप से डसवाकर पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को मिली दोहरी उम्रकैद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोबरा सांप से डसवाकर पत्नी की हत्या करने वाले दोषी पति को केरल के कोल्लम की सेशन कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने गत सोमवार को परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर उसे हत्या का दोषी ठहराया था। देश में पहली बार हत्या के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किए जाने वाले मामले को कोर्ट ने दुर्लभतम करार दिया है। हालांकि, कोर्ट ने दोषी की कम उम्र को देखते हुए मौत की सजा से इनकार कर दिया।