राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नकली वीजा वाली 44 महिलाओं को रोका गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
हैदराबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल इमिग्रेशन अधिकारियों ने 44 महिलाओं को रोक लिया। सभी महिलाएं कुवैत जा रही थीं जो तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से थीं। इन सभी महिलाओं के पास से नकली वीजा और दस्तावेज थे। महिलाओं को मुंबई के एक एजेंट ने कुवैत में नौकरी दिलाने का वादा किया था। अधिकारियों ने दस्तावेजों को नकली पाने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को सूचित किया।
