हैदराबाद पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकिट का किया भंडाफोड़, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Navbharat Times
मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देश की राजधानी से 3 लोगों को गिरफ्तार कर एक इंटरनेशनल किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में एक डॉक्टर भी शामिल है, ये लोग 1 करोड़ रुपये में किडनी की डील करते थे. यह रैकेट पूरे देश से लगभग 40 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाकर किडनी बेच चुका है और तुर्की, इजिप्ट, श्रीलंका में भी किडनी सप्लाई करवाता था.
