अग्निपथ योजना: वायुसेना को मिले साढ़े 7 लाख आवेदन, अब रजिस्ट्रेशन बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shaurya Bharat
भारतीय वायुसेना ने बताया कि उसे "अग्निपथ" भर्ती योजना के तहत साढ़े 7 लाख आवेदन मिले हैं। योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया 24 जून से शुरू हुई और मंगलवार को समाप्त हो गई। 14 जून 2022 को योजना की घोषणा के बाद से लगभग एक सप्ताह तक इसके खिलाफ कई राज्यों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। इस बीच विभिन्न विपक्षी दलों ने इस योजना को वापस लेने की भी मांग की।
