अरुणाचल प्रदेश में वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट और क्रू-मेंबर्स सुरक्षित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
भारतीय वायुसेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ। हालांकि दोनों पायलट और तीन क्रू-मेंबर्स सुरक्षित हैं। भारतीय वायुसेना जानकारी दी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था। गुरुवार को जब पायलट ने इसे उड़ान भरने की कोशिश की तो यह क्रैश कर गया। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। हादसे के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए जाएंगे।
