यौन उत्पीड़न मामला: वायुसेना अधिकारी का होगा कोर्ट मार्शल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
वायुसेना प्रशासनिक कॉलेज में कथित यौन उत्पीड़न की शिकार 28 वर्षीय महिला वायुसेना अधिकारी ने वायुसेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट, अमितेश हरमुख के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। अमितेश हरमुख को पुलिस ने रविवार को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था, स्थानीय अदालत के निर्देश के बाद कोर्ट मार्शल के लिए हरमुख को भारतीय वायुसेना को सौंप दिया गया है। 10 सितंबर को महिला अधिकारी के यौन उत्पीड़न मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी।
