अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को 56 हजार से अधिक मिले आवेदन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsdayexpress
भारतीय वायुसेना को अग्निपथ भर्ती योजना के तहत रविवार तक 56,960 आवेदन प्राप्त हुए। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई। बता दें कि केंद्र सरकार ने विगत 14 जून को अग्निपथ योजना की शुरुआत की थी। इसके लिए 17.5 साल के युवाओं से लेकर 21 साल के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। केवल चार साल के कार्यकाल के लिए कांट्रैक्ट पर इनकी भर्तियां होंगी।
