भारतीय सीमा के अंदर फिर घुसा पाक ड्रोन, IAF ने दौड़ाया तो जान बचाकर भागा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. बुधवार रात पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरन इलाके में एक बार फिर पाक ने ड्रोन भेजा. इसे भारतीय क्षेत्र में राडार ने पकड़ लिया और वायुसेना ने खदेड़ दिया. इस दौरान 3 धमाकों की आवाज भी सुनाई दी. साथ ही खेमकरण सेक्टर में ब्लैकआउट कर दिया गया. हालांकि पाक ड्रोन सुरक्षित लौटा या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इलाके में चौकसी बढ़ाई गई है.
