आपातकालीन भंडार से 60 मिलियन बैरल तेल जारी करेंगे आईईए के सदस्य देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पेरिस स्थित अंतर सरकारी एजेंसी ने बताया कि आईईए के सदस्य देश यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बीच अपने आपातकालीन भंडार से 60 मिलियन बैरल तेल जारी करने पर सहमत हुए। बता दें यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं और ऊर्जा आपूर्ति के मुद्दों की आशंकाएं सामने आई हैं। आईईए के 31 सदस्य आपातकालीन भंडार जारी करने पर सहमत हुए हैं।
