खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आईईडी हमला, दो पुलिसकर्मी मारे गए
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर एक पुलिस चौकी पर किए गए आईईडी हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए। अज्ञात हमलावरों ने बजौर जिले के डामा डोला तहसील की एक पुलिस चौकी के पास आईईडी विस्फोट किया था, जिसमें मौके पर ही दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान हवलदार सैयद अहमद और सिपाही इनायतुर रहमान के तौर पर की गई है।
