सीमापुरी में मिला आईईडी, 12 फीट गहरा गड्ढा खोदकर किया गया निष्क्रिय
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में सीमापुरी के एक मकान से मिले आईईडी को एनएसजी ने निष्क्रिय किया। रात करीब 8 बजकर 20 मिनट पर जेसीबी ने 12 फीट तक गहरा गड्ढा खोदा। जिसके बाद बम को उसमें रखकर ब्लास्ट किया गया। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। पुलिस ने खाली कराए गए मकानों में लोगों को जाने दिया। हालांकि जिस बिल्डिंग में आईईडी मिला था, उसके आसपास में घेराबंदी देर रात तक जारी रही।
