सैन्य यूनिट के ऊपर ड्रोन या क्वाडकॉप्टर दिखा तो सेना करेगी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अब सैन्य यूनिट के ऊपर कोई भी ड्रोन या क्वाडकॉप्टर दिखा तो सेना मार गिराएगी। इस संबंध में आरएस पुरा के कुल्लियां स्थित सेना की एक यूनिट ने दीवारों पर चेतावनी पोस्टर भी लगाए। सेना ने यूनिटों में अपने स्तर पर ड्रोन को मार गिराने के लिए विशेष तैनाती की। हर यूनिट में करीब 19 जवानों को विशेष तौर पर आसमानी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है।
