जहांगीरपुरी में आज गिरेंगे अवैध निर्माण, नगर निगम ने मांगे 400 पुलिसकर्मी, हथियार सप्लायर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाने के कार्यक्रम के तहत आज बुलडोजर के जरिए अवैध निर्माण तोड़े जाएंगे। इसके लिए 400 पुलिसकर्मियों की मांग नगर निगम ने रखी। विभिन्न राज्य इसे दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई मान रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक हथियार सप्लायर गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में घायल हुए सप्लायर पर हिंसा वाले दिन भी हथियार सप्लाई करने का शक है।
