सुप्रीम कोर्ट पहुंचा आईएमए, डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन और मुआवजे की मांग की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Independent
राजस्थान में मरीज के परिवार द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित करने पर एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (द्वारका) ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए नई गाइडलाइन की मांग की। साथ ही जनहित याचिका में ऐसे मामलों में अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों के परिवार को मुआवजा देने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है।
