बीते 24 घंटों में मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में रविवार से भारी बारिश जारी है। ठाणे/ पश्चिमी उपनगर में 115.6 मिलीमीटर तक बारिश हुई। कोंकण, सौराष्ट्र/कच्छ, अरब सागर समेत कई अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की। आज दोपहर एक बजे 4.67 मीटर ऊंचे हाई टाइड आने की उम्मीद है। वहीं भारी बारिश होते ही बृहन्मुंबई महानगर पालिका के इंतजामों की भी पोल खुली। पूरी मुंबई जलमग्न हुई।
