तौकते का असर: बांद्रा-वर्ली सी लिंक अगले आदेश तक बंद, मुंबई एयरपोर्ट का संचालन तीन घंटे के लिए बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Fresh Headline
चक्रवात तौकते के डर से नवसारी में मछुआरों की नावें समुद्र में तैरती दिखीं। तूफान से अब तक 8 मरे। सैकड़ों पेड़ टूटे। कई गांव प्रभावित हुुए। दूसरी तरफ कोलकाता से अहमदाबाद के लिए दो एयरक्राफ्ट 167 सैनिकों और राहत-बचाव के लिए तैनात हुए। मुंबई में तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ। मुंबई में पांच जगह अस्थायी शेल्टर बनाए गए। मुंबई एयरपोर्ट का संचालन तीन घंटे के लिए बंद हुआ।
