कोरोना हालातों पर मनसुख मंडाविया की अहम बैठक आज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Livemint
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज यानी 28 जनवरी को दक्षिणी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोरोनोवायरस बीमारी की स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मंडाविया कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन के मद्देनजर किए गए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की भी समीक्षा करेंगे। यह बैठक करीब दोपहर ढाई बजे आयोजित की जाएगी। साथ ही इस बैठक में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी भी शामिल होंगे।
