1975 में यूएन ने दी थी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मान्यता, 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' है इस बार की थीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Hans India
8 मार्च को दुनियाभर में महिला दिवस मनाया जाता है। अमेरिका में 1908 में मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाएं न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरीं। कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतनमान भी बढ़ाया जाए। महिलाओं ने मतदान का अधिकार देने की भी मांग की। आंदोलन के बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की।
