बेंगलुरु से जयपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में महिला ने बच्ची को दिया जन्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बेंगलुरु से जयपुर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सवार एक महिला ने बच्ची को फ्लाइट में ही जन्म दिया। विमान में मौजूद डॉक्टरों और क्रू-मेंबर्स की मदद से डिलीवरी हुई। मां और बच्ची स्वस्थ हैं। डिलीवरी में मदद करने वाली डॉक्टर सुबाहना नजीर का स्वागत हुआ। इससे पहले अक्टूबर, 2020 में इंडिगो की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था।