बिहार में मजदूर के बेटे को अमेरिका में पढ़ाई के लिए मिली 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ में महादलित परिवार का एक बेटा अमेरिका में अपना भविष्य संवारेगा। उन्हें अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेट कॉलेज ने ग्रेजुएशन करने के लिए 2.5 करोड़ की स्कॉलरशिप दी है। प्रेम के माता-पिता कभी स्कूल नहीं गए थे, लेकिन अब उनका बेटा अमेरिका जा कर मां-बाप के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेगा। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव गोनपुरा में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।