औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटा, 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलसे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
बिहार के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर फटने से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलसे। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। हादसा बीती रात ढाई बजे हुआ। सभी लोग छठ पूजा का प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से आग लग गई। इसी बीच पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला वो ब्लास्ट कर गया।
